Posts

Showing posts from April, 2022

कुदरत को क्या दिया?

Image
 जन्मदिन तो आप सब मनाते होगें पर क्या आपने कभी ये सोचा आपके जन्म को जीवन देने वाली पृकृति को हमने क्या दिया है।ऐसा क्या दिया है जिसके लिये पृकृती  आपको धन्यवाद दे सकें। क्या आपने जल,जंगल,जीव और जमीन के बचाव पर काम किया? जो जल हमे जीवन  और जो वन हमे प्राण वायु ,स्वच्छ वातावरण देता हैं ,जिन जीवो ने हमे बहुत कुछ दिया और जिस जमीन ने हमे अपना ऑचल दिया ,इन सबको हमने क्या दिया। अब भी समय है। हम अपनी पृकृती मॉं को बचाने की पहल अपने घर से शुरू करें ।

आखिर कब तक हम पीछे चलने वाली भीड़ का हिस्सा रहेंगे?

 मेरी हमेशा से कोशिश रही है की मै उन मुद्दों पर लिखूँ, जो समय,समाज और संस्कृति की माँग हो,आज जिस मुद्दें पर मै आपसे बात करना चाहता हूँ, वो एक ऐसा विषय है,जो हम सभी को कटघरे मे खड़ा करता है,हम सभी ने इस सच से कभी ना कभी तो मुँह छिपाया होंगा, क्यो की आज देश मे एक ऐसी परम्परा बन गईं है। जो ये कहने वालों की एक बड़ी भीड़ को ये कहते हूँ, एक तरफ कर देती है की "जो ये कह कर अपना पल्ला झाड़ लेती है की ये मेरी जिम्मेदारी नही है" या "इस मामले मे मै क्या कर सकता हूँ "  इस सोच ने जहाँ असमाजिक तत्वों के हौसले बुलंद किये,वही दुसरी ओर राजनेताओं को निरंकुश कर दिया। क्योकी मेरे महान भारत मे लोग असहमत होकर भी मौन रहेंगे पर सवाल नही करेगें। यह जानतें हुए की यह गलत हो रहा है, विरोध करने का हौसला नही जुटा पायेंगे, राजनीतिक,समाजिक और धार्मिक मुद्दों की आड़ मे कुछ मुट्ठी भर लोग सत्ता हासिल कर ले,शहर जला दे या नफरत के सहारे वो कुछ भी कर दे पर हम तो मूक दर्शक बने रहेंगे,क्यो एक रंगमंच की स्टेज पर किरदार निभाने की क्षमता से हम भाग गये है,हम सिर्फ तमाशा देख तालियां बजायेंगे आखिर कब तक हम ...